भुगतान कंपनी वन मोबिक्विक की सहायक कंपनी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रॉकिंग को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से अपने स्टॉक ब्रॉकिंग व्यवसाय शुरू करने की मंजूरी मिली है।
यह मंजूरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा जुलाई २०२५ में जारी स्टॉक ब्रोकिंग पंजीकरण के बाद दी गई है।
कंपनी ने कहा कि एमएसबीएल को अब बीएसई पर इक्विटी ट्रेड खरीदने, बेचने, सौदे करने, क्लियर करने और निपटाने की अनुमति है।