निजी क्षेत्र के आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक ने अपनी चंडीगढ़ शाखा से संबंधित ₹५९० करोड़ के संभावित धोखाधड़ी की सूचना दी है। चार संदिग्ध अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
बैंक को हरियाणा राज्य के एक सरकारी विभाग से अनुरोध प्राप्त हुआ, जो अपना खाता बंद करना और धन को दूसरे बैंक में स्थानांतरित करना चाहता था। इस प्रक्रिया के दौरान ही खाते में शेष राशि की तुलना में उल्लिखित राशि में मतभेद देखे गए।
बैंक के शेयरों की कीमत घोषणा के एक दिन बाद १३ प्रतिशत गिर गई।
बैंक ने एक बयान में कहा, “अधिक जानकारी प्राप्त करने, दावों की वैधता, प्रक्रिया के माध्यम से किए गए वसूली, धोखाधड़ी लेनदेन में शामिल लोगों के दायित्व और कानूनी वसूली प्रक्रिया के आधार पर प्रभाव निर्धारित किया जा सकता है”।
बैंक स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट करने के लिए एक बाहरी एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया में है।